जमशेदपुर: रंगारंग कार्यक्रम के बीच मीडिया कप क्रिकेट 2025 का शानदार आगाज, हुडको और दलमा ने की जीत से शुरुआत

On: February 18, 2025 4:38 AM

---Advertisement---
जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को शुरू हुए मीडिया कप क्रिकेट 2025 में हुडको एकादश और दलमा एकादश ने जीत से शुरुआत की। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में हुडको एकादश ने सुवर्णरेखा एकादश को दस विकेट से हराया।
सुवर्णरेखा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 अोवर में चार विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। रणधीर ने 28 गेंदों पर 38 रन, आनंद कुमार ने 28 गेंदो पर 28 रन जोड़े। शुभदर्शी को दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हुडको एकादश ने बिना कोई विकेट खोए 11 अोवर में 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। शुभदर्शी ने 31 गेंदो पर 62 रन और आशुतोष ने 33 गेंदो पर 61 रन बनाए। शुभदर्शी को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में दलमा एकादश ने खरकई एकादश को 19 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दलमा एकादश ने प्रसेनजीत के 33 गेंदो पर लगाए गए 51 रन और मधुसूदन के 14 गेंदों पर ताबडतोड़ 31 रनों की बदौलत 15 ओवर में पांच विकेट पर 146 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खरकई एकादश की टीम 15 ओवर में छह विकेट पर 127 रन ही बना सकी। खरकई एकादश की ओर से मो वसीम ने 33 गेंदो पर 53 रन और कप्तान मो अकबर ने 24 गेंदो पर 23 रन जोड़े।
इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, टाटा स्टील यूएसआईएल के एमडी रितुराज सिन्हा, कारपोरेट कम्युनिकेशन के चीफ सर्वेश कुमार और हेड राजेश राजन, समाजसेवी शेखर डे के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी मौजूद थे। बाद में विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास समेत कई नेता पहुंचे।