---Advertisement---

RTE नामांकन के लिए पोर्टल लॉन्च, आज से होगा आवेदन

On: March 4, 2025 1:05 AM
---Advertisement---

रांची: शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत अब रांची जिला में ऑनलाइन आावेदन किया जा सकेगा। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 03.03.2025 को RTE पोर्टल का शुभारंभ किया। समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में पोर्टल के ऑनलाइन शुभारंभ के दौरान उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची श्री विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रांची श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

04-31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन

पोर्टल के लॉन्चिंग के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि आरटीई के तहत 04-31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस दौरान पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर डॉक्यूमेंट अपलोड किया जा सकेगा। 10.04.2025 को डॉक्यूूमेंट का वेरिफिकेशन होगा एवं 15.04.2025 को ऑनलाइन लॉटरी की जायेगी। रांची जिला में आरटीई के तहत नामांकन के लिए 121 स्कूलों को पंजीकृत किया गया है।

मान्यता रद्द करने की होगी अनुशंसा

रांची जिला में आरटीई के तहत नामांकन के लिए नियमों का अनुपालन नहीं करनेवाले स्कूलों पर कार्रवाई की जायेगी। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा शिकायत मिलने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए बोर्ड से अनुशंसा की जायेगी।

जानिये! ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

* नामांकन की पूरी प्रक्रिया जिले के वेबसाईट www.rteranchi.in पर ऑनलाईन पूरी की जायेगी।

* संबंधित माता-पिता/अभिभावकों को वेबसाईट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

* रजिस्ट्रेशन उपरात संबंधित वेबसाईट पर पूरा फॉर्म ऑनलाइन भरा जाना है।

* फॉर्म भरने के क्रम में माता-पिता/अभिभावक वेबसाईट पर अंकित विद्यालयों की सूची में से अपने आवास के आस-पास निर्धारित दूरी में अवस्थित तीन विद्यालयों का नाम अंकित कर सकेंगे। ऑनलाइन रैंडमाइज करने के क्रम में फॉर्म में अंकित किसी भी एक विद्यालय में चयन हो सकता है अथवा निर्धारित सीट से अधिक संख्या में आवेदन होने पर किसी भी विद्यालय में चयन नहीं भी हो सकता है।

* फॉर्म भरने के क्रम में जहाँ से फॉर्म भरा जायेगा उसका ऑनलाइन लोकेशन वेबसाईट पर स्वतः अंकित हो जायेगा। यदि माता-पिता/अभिभावक प्रज्ञा केन्द्र अथया साईबर कैफे के सहयोग से आवेदन करेंगे तो उन्हें अपने घर का वास्तविक लोकेशन गूगल मैप पर सेलेक्ट करना होगा। संबंधित प्रखण्ड का गूगल मैप फॉर्म मरने के क्रम में अपने आप खुल जायेगा। सावधानीपूर्वक अपने घर का लोकेशन चिन्हित करने की जवाबदेही माता-पिता/अभिभावक की होगी।

* फॉर्म भरने के बाद संबंधित दस्तावेज एवं बच्चे का फोटोग्राफ वेबसाईट पर अपलोड करना है। जन्म प्रमाण पत्र एवं अंचलाधिकारी से निर्गत आय प्रमाण-पत्र (सभी स्रोतों से वार्षिक आय 72000.00 से कम हो) को भी अपलोड किया जाना है।

* उपरोक्त प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जाँच संबंधित सक्षम प्राधिकार के द्वारा इसी वेबसाईट पर किया जायेगा।

* गलत जानकारी अथवा तत्थों को छुपाना अथवा गलत दस्तावेज अपलोड करने की स्थिति में जांच के क्रम में नामांकन की प्रक्रिया के किसी भी समय आवेदन को निरस्त कर दिया जायेगा, जिसकी समस्त जवाबदेही माता-पिता/अभिभावक की होगी।

* निर्धारित आरक्षित सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में संबंधित गेबासाईट के माध्यम से रैंडमाइज करते हुए लॉटरी के माध्यम से अंतिम चयन पूर्ण किया जायेगा जो सभी को मान्य होगा।

* अंतिम रूप से वयनित सूची विद्यालय संबंधित वेबसाईट पर विद्यालय के लॉग-इन में उपलब्ध होगी जिसे विद्यालय के प्राचार्य द्वारा नामांकन उपरांत ऑनलाइन अद्यतन किया जायेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन