---Advertisement---

रोड चौड़ीकरण में घटिया गिट्टी सामग्री डालकर बनाया जा रहा है – नागेन्द्र नाथ गोस्वामी

On: March 8, 2025 2:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी गोला रोड पथ चौडीकरण जोरों पर किया जा रहा है वही इस पथ का चौडी करण ठिकेदार के द्वारा एक रास्ता बनाया जा रहा है जो की पुराना रोड को तोड़कर उस रोड का डस्ट रास्ते में डालकर रोलर से लेवल किया जा रहा है। जबकि नए रोड का निर्माण करते समय गुणवत्ता वाला गिट्टी एवं मटेरियल के सारे रोड का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा रोड में लापरवाही एवं घटिया सामग्री का उपयोग करके एक साइड रास्ता चलने के लिए जो बनाया जा रहा है वह टिकाऊ नहीं है इसे देखने वाला कोई नहीं है ठेकेदार मनमानी ढंग से करते हुए काम कर रहा है इसका विरोध करने से ठेकेदार के वर्क मैनेजर कहते हैं कि आपको जो करना है कर ले हमें कोई कुछ नहीं कर सकता हम जैसा चाहेंगे वैसा रोड बनाएंगे साथी साथ रात के अंधेरे में भी कई अवैध तरीके से पेड़ काटकर हटा दिया जाता है। दैनिक जागरण में अवैध तरीके से बिना परमिशन के पेड़ काटने का खबर छपा था छपते ही क्षेत्र में खबर का असर हुआ जिसे वन विभाग के द्वारा पेड़ में नंबर अंकित कर दिया गया है। इस संबंध में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा चौड़ीकरण में गलत गिट्टी मटेरियल उपयोग करना गलत है और ठेकेदार का मनोबल जो ऊंचा है उसे खत्म करना है एक तो गलत काम कर रहा है फिर लोगों को इस तरह का बात बोलना धमकी देने के बराबर है हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को करेंगे जिसकी जांच कर ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला