---Advertisement---

बिहार:होलिका दहन के दौरान अपराधियों ने खेली,खून की होली,3 को मारी गोली,मची सनसनी

On: March 14, 2025 4:56 AM
---Advertisement---

पटना: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर से होलिका दहन के दौरान एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। जिसमें चाचा ललन यादव की मौत हो गई जबकि भतीजे प्रेम कुमार और प्रेमजीत कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। इधर खबर है कि अपराध को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई है एक हरिओम नमकअपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुआ है। जहां परिवार के सदस्यों पर गोली चली थी वहां से पुलिस ने 6 खोखे बरामद किए हैं।अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है की घटना छोटी टंगरैला गांव की है। प्रेम कुमार पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर हैं, जबकि प्रेमजीत पेशे से इंजीनियर हैं और प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। ललन यादव को सीना और पीठ में 3 गोली और प्रेम को पंजरी और प्रेमजीत को पैर में एक गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 दीपक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। भागते समय अपराधियों ने पुलिस पर भी 3 राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 राउंड फायरिंग की है। खेदड़कर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मृतक के भतीजे अमरजीत ने बताया कि चाचा ललन यादव किराना दुकान पर होली का सामान खरीद रहे थे। इस दौरान नशे में धुत्त बिट्टू सिंह उनसे उलझ गए। बात बढ़ने पर अपने साथियों को बुला लिया। बाइक से तीन अपराधी पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

गोली की आवाज सुनकर प्रेम कुमार और प्रेमजीत बाहर निकले। अपराधियों ने तीनों को टारगेट कर गोली मार दी। आनन-फानन में सभी को एम्स में भर्ती कराया। जहां चाचा की मौत हो गई। दोनों भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

बरडीहा के सेमरी गांव में दो पक्षों का भूमि विवाद शांत, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा