---Advertisement---

बोकारो: एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर

On: March 18, 2025 4:15 PM
---Advertisement---

बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऋतुडीह दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर खड़ी ट्रक से एक एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस का आधे से अधिक हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, एंबुलेंस रांची से लौट रहा था। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर गाड़ियों की अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक जिला प्रशासन पार्किंग के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाएगा, तब तक इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहेंगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार

बोकारो झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी का पत्नी के किसी व्यक्ति से संबंध का आरोप निराधार गलत बेबुनियाद:आदिवासी संताल समाज

बोकारो:28 पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन ऑर्डर पर एसपी को पुलिस एसोसिएशन की चुनौती

बोकारो: रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे

बोकारो में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और आगजनी; पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता, इलाके में तनाव