---Advertisement---

किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का विषय विधायक मंगल कालिंदी ने सदन में उठाया

On: March 25, 2025 4:36 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: षष्ठम् झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पटमदा एवं बोड़ाम दोनों प्रखण्ड कृषि प्रधान क्षेत्र है। इन दोनों प्रखण्डों में कृषक धान के बाद सब्जियों की खेती करते है, परन्तु यहाँ के बैंकों में खासकर स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक द्वारा किसानों को केसीसी (K. C. C ) ऋण देने के एवज में 7-8 महिनों से बेवजह परेशान किया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय कृषकों में काफी रोष व्याप्त है।

अतः मैं आसन के माध्यम से उल्लेखित दोनों प्रखण्डों के कृषकों को सुगमतापूर्वक केसीसी (K. C. C )ऋण उपलब्धता हेतु माँग सरकार से करता हूँ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now