---Advertisement---

जमशेदपुर:जल संकट के खिलाफ बागबेड़ा महानगर विकास समिति का डेकची बाल्टी,गैलन के साथ प्रदर्शन

On: March 29, 2025 3:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा में जल संकट को देखते हुए बागबेड़ा महानगर समिति के नेता सुबोध झा के तत्वाधान में लोगों ने बाग बड़ा गांधीनगर शाखा मैदान में बाल्टी डेकची और गलन के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतारने की मांग की गई।

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के नाम पर छल: सुबोध झा

मौके पर सुबोध झा ने कहा कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के नाम पर सरकार की ओर से छल किया जा रहा है। इसको लेकर शुरू से ही आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन योजना को अभी तक धरातल पर उतारने का काम नहीं किया गया है। इससे लोगों को गर्मी के आते ही जलसंकट का सामना करना पड़ता है। एक बाल्टी पानी के लिए भी भटकना पड़ता है। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर योजना को कब पूर्ण किया जाएगा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now