---Advertisement---

चैती दुर्गा मंदिर, भुतहा तालाब में विधि-विधान से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत

On: March 30, 2025 4:32 PM
---Advertisement---

रांची: मां चैती दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज कलश स्थापना से हुई। राजधानी रांची के भुतहा तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पूरी विधि विधान के साथ मां चैती दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। बता दे सन् 1926 से चैती दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है। मुख्य पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया आज से नूतन वर्ष प्रारंभ हो गया विक्रम संवत 2082 शुरू हो चुका है एवम आज चैत्र नवरात्रि पर मां भगवती की पहली स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई।

वहीं चैती दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे ने बताया इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा महासमिति का 100 वर्ष पूरा हो रहा है जिसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है मां का पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी।

पूजा को सफल बनाने में किशोर साहू, लल्लू सिंह, शंकर दुबे, रमेश सिंह, गोपाल पारीक, नमन भारतीय,सौरभ राय, रोहित सिंह एवम अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!