---Advertisement---

भूकंप से लद्दाख के लेह में हिली धरती, घरों से भागे लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

On: April 1, 2025 2:33 PM
---Advertisement---

Earthquake: लद्दाख की राजधानी लेह में 4.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी गहराई लेह में 10 किलोमीटर अंदर थी। ये भूकंप 5 बजकर 38 मिनट और 42 सेकेंड पर महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

लेह और लद्दाख दोनों ही देश के सिस्मिक जोन-IV में आते हैं, जिसका मतलब है कि भूकंप के लिहाज से वे बहुत जोखिम में हैं. टेक्टोनिक रूप से सक्रिय हिमालय क्षेत्र में स्थित होने के कारण लेह और लद्दाख में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now