---Advertisement---

रामेश्वरम: पीएम मोदी ने किया देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज ‘पंबन ब्रिज’ का उद्घाटन, ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

On: April 6, 2025 9:08 AM
---Advertisement---

रामेश्वरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम में ‘पंबन ब्रिज’ का उद्घाटन किया। उन्होंने सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी भी दिखाई। साथ ही पुल के संचालन को देखा और जानकारी ली। भाषा विवाद के कारण तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कार्यक्रम में नहीं आए। बता दें कि इस ब्रिज को बनने में कुल 535 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

पीएम मोदी ने 2019 में इस ब्रिज का शिलान्यास किया था। पंबन रेलवे ब्रिज सिर्फ एक ब्रिज नहीं है बल्कि भारत की इंजीनियरिंग का अजूबा भी है। आधुनिक तकनीक से लैस यह नया पंबन ब्रिज समुद्र के ऊपर उठ सकता है। तमिलनाडु के पंबन में बने इस ब्रिज को देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज होने का गौरव प्राप्त है। यह ब्रिज मंडपम से रामेश्वरम तक का रास्ता जोड़ता है।

नया पंबन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत