---Advertisement---

जमशेदपुर: गोविंदपुर महावीर झंडा हाई टेंशन तार की संपर्क में आया,पांच गंभीर

On: April 7, 2025 4:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:गोविंदपुर थाना क्षेत्र यशोदा नगर शारदा राम बजरंग अखाड़ा का महावीरी झंडा हाईटेंशन तार की संपर्क में आ गया और पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आनन फानन में टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे टीएमएच में भेज दिया गया है।

घायलों में विजय कुमार दे, विजय कुमार, शमी कुमार प्रसाद, संजय कुमार सिंह और प्रदीप वर्मा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है और आगे ऐसे हादसे न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now