{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जुए के अड्डे पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर देसी बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सालार थाना क्षेत्र के खरेरा गांव में रविवार देर रात हुई इस घटना में एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत तीन लोग घायल हो गए। बम की चपेट में आए ASI सादेक अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए बहरामपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खरेरा गांव में जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम रविवार रात मौके पर छापेमारी करने पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मौके से भागने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। एक बम की चपेट में आने से ASI सादेक अली गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दो अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।
पुलिस और ग्रामीणों में देर रात तक टकराव
बमबाजी के बाद मौके पर तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव देर रात तक जारी रहा।
घटना की सूचना मिलते ही मुर्शिदाबाद के एसपी सचिन मक्कड़ मौके पर पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए कंडी, बरवान और खारग्राम थानों की पुलिस के साथ जिला पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ी भी घटनास्थल पर भेजी गई।
ASI की हालत गंभीर
बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल ASI सादेक अली को तत्काल बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत बेहद गंभीर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर कई घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, इस आरोप को लेकर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।







