खेल-कूद

एशिया कप के वेन्यू में बदलाव, अब इस मैदान पर होंगे भारत-पाकिस्तान समेत सुपर-4 के मैच

Asia CUP 2023: एशिया कप 2023 के सुपर-4 के मैच और फाइनल कोलंबो में खेले जाने थे, लेकिन कोलंबो में इन दिनों काफी बारी बारिश हो रही है, ऐसे में एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप के वेन्यू में बदलाव का फैसला किया है ꫰ रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले फाइनल समेत सुपर-4 स्टेज के सभी मुकाबलों को हम्बनटोटा में शिफ्ट कर दिया है ꫰ इससे पहले पल्लेकेल और दांबुला वेन्यू पर भी विचार किया गया था ꫰

एशिया कप के वेन्यू में किया गया बड़ा बदलाव

कोलंबो में लगातार भारी बारिश की वजह से सुपर-4 के मुकाबले भी रद्द होने का खतरा मंडरा रहा था, जिसके चलते ये बड़ा फैसला लिया गया है ꫰ बता दें कि कोलंबो में 9 सितंबर से मुकाबले खेले जाने थे जो अब हम्बनटोटा में खेले जाएंगे ꫰ एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भी हम्बनटोटा में ही खेला जाएगा ꫰ हम्बनटोटा को अब 9, 10, 12, 14 और 15 सितंबर को सुपर फोर राउंड में पांच मैचों की मेजबानी करनी है, जबकि फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा ꫰

सुपर फोर में भारत और पाकिस्तान के फिर से आमने-सामने होने की संभावना है ꫰ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का अपना दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ खेला, मुकाबले में नेपाल ने 231 रनों का टारगेट दिया था, भारतीय टीम ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया और सुपर-4 में पहुंच गयी ꫰ वहीं, इस मैच में भी बार-बार बारिश का खलल देखने को मिला ꫰ 10 सितंबर को दोनों टीमों (भारत-पाकिस्तान) के बीच एक और मैच देखने का मौका मिलेगा ꫰

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का तीसरा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला गया था ꫰ ये मैच भी बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था ꫰ बता दें भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा आखिरी समय में श्रीलंका को सह-मेजबान के रूप में जोड़ा गया था, जो एशिया कप 2023 का आधिकारिक मेजबान है ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!