---Advertisement---

जमशेदपुर:उलीडीह में कारपेंटर की गोली मारकर हत्या,मची सनसनी

On: April 19, 2025 5:25 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है। मृतक की पहचान खड़िया बस्ती के रहने वाले 27 वर्षीय युवक ननकू लाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में लग गई है।

परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। उसके बाद ननकू लाल के भाई राकेश मौके पर पहुंचे और अपने भाई की खून से लथपथ लाश देखकर उनके होश उड़ गए।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक के भाई राकेश ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार की शाम 6:00 बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। राकेश का कहना है कि वह काम से रात 8:00 बजे लौटा और फिर मोहल्ले की ही एक शादी पार्टी में चला गया। उसने सोचा कि उसका भाई भी पार्टी में ही होगा। बाद में सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।

ननकू लाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। राकेश ने बताया कि मोहल्ले के ही युवक लल्ला, लापत और सिरी से उसका विवाद चल रहा था। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद 6 महीने पहले घर पर पथराव भी किया था। ननकू लाल ने इस मामले में उलीडीह थाना पुलिस से शिकायत की थी। राकेश का आरोप है कि तब पुलिस ने उसकी नहीं सुनी थी। एक बार विवाद हुआ था तो पुलिस ने दबाव डालकर समझौता कर दिया था। लेकिन, जब आरोपियों ने पथराव किया था। तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी से इनका मन बढ़ गया था। राकेश कुमार आशंका है कि इन्हीं युवकों ने उसके भाई की हत्या की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now