---Advertisement---

पलामू: नाबालिग जुए में जीता और नाबालिग दोस्तों ने उतार दिया मौत के घाट!मची सनसनी

On: April 19, 2025 6:43 AM
---Advertisement---

पलामू: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र रुदपुर गांव से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां नाबालिग दोस्त नशा करने के बाद जुआ खेल रहे थे।जुआ में एक नाबालिग ₹3000 जीत गया था और वह घर नहीं लौट सका क्योंकि उसके तीन नाबालिग दोस्तों ने ही कथित रूप से उसकी हत्या कर उसका शव उसके घर के पास फेंक कर भाग गये।16 वर्षीय कृष्णा भुइयां उर्फ कईला के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए MRCMH अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार रात की है।कृष्णा अपने दोस्तों के साथ नशा करने के बाद जुआ खेल रहा था। जुए में उसने तीन हजार रुपये जीत लिए, जिसको लेकर विवाद हो गया। उस समय कृष्णा के परिवार के सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए हुए थे और घर में ताला लगा था।कृष्णा अपने एक दोस्त के घर सोने चला गया। इल्जाम है कि इसी दौरान उसके दोस्तों ने कुल्हाड़ी से उसके सिर और सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को घसीटकर कृष्णा के घर के बाहर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य शादी समारोह से लौटे, तो उन्होंने कृष्णा का खून से लथपथ शव घर के बाहर देखा तो हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी से उसकी काटकर हत्या कर दी गई है।

मृतक के पिता कुलदीप भुइयां ने बताया कि कृष्णा उनका सबसे छोटा बेटा था और उसे नशे और जुए की लत थी। पुलिस ने खून के निशानों के आधार पर जांच की और हत्या में शामिल तीन नाबालिग दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। थानेदार प्रशांत प्रसाद के अनुसार संदेही गुनहगारों से पूछताछ की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now