---Advertisement---

मायके से ससुराल लौटी और लापता फिर मिली बोरे में विवाहिता की लाश

On: April 25, 2025 1:09 PM
---Advertisement---

बेतिया: बिहार के बेतिया से कुछ सनसनीखेज खबर आ रही है जहां बोरे में बंद एक विवाहिता महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के रागी टोला की चंपा देवी एक रोज पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। ग्रामीणों के मुताबिक ससुराल आने के बाद वह अचानक गायब हो गयी। उसे हर संभावित ठिकानों जगहों पर खोजा गया पर वह नहीं मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस भी एक्टिव मोड में आई और गांव में चंपा देवी को खोजी। रात में पुलिस भी उसे नहीं खोज पायी। अगले रोज भोर में घरवाले फिर से चंपा की तलाश में निकल पड़े। अचानक नहर के किनारे एक बंद बोरा दिखा। बोरा खोलने पर अंदर चंपा देवी की लाश मिली।

उसके पति का नाम माधव महतो बताया गया। मृतका के मायके वालों का इल्जाम है कि उसके पति माधव महतो ने हत्या कर लाश को बोरे में ठिकाना लगाया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह