---Advertisement---

जम्मू कश्मीर:एलओसी पर पाक की उकसाने वाली फायरिंग,भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

On: April 26, 2025 3:22 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर :पहलगाम में आतंकियों के कायरना करतूत के खिलाफ भारत में कई सख्त एक्शन ले लिए हैं। इसके अलावा भारत के द्वारा पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग हो रही है। जिससे पाकिस्तानी खौफ में हैं और भारत को उकसाने की कार्रवाई कर रही है। तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ। https://x.com/ANI/status/1915583285872251054?t=03c6DMXMiEPpPkM9oo3LEA&s=08

सूत्रों के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले के तीन दिन बाद (एलओसी) पर कई पाकिस्तानी चौकियों से पाकिस्तानी सेना द्वारा रात भर गोलीबारी की गई है। हाल के दिनों में ऐसी कोई असामान्य घटना नहीं हुई। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों को कुछ गतिविधियां देखने को मिली थीं। जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया और घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी

वहीं जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जाने वाले हैं कश्मीर

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द ही श्रीनगर और उधमपुर के लिए रवाना होंगे। उनका कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है। वे घाटी में चल रहे सुरक्षा हालात और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के प्रयासों की समीक्षा करेंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह