---Advertisement---

पाकुड़: रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार

On: April 30, 2025 2:25 AM
---Advertisement---

पाकुड़: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को पंचायत सचिव वतन कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वतन पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के जमशेदपुर पंचायत का पंचायत सचिव है। वतन कुमार को दुमका से आयी एसीबी की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। एसीबी की टीम की इस कार्रवाई से सरकारी और अनुबंध कर्मियों में हड़कंप मंच गया है।


एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि लाभुक सिंचाई कूप के निर्माण कार्य को लेकर एजेंट से 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। इससे लाभुक तंग आकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो दुमका से कर दी। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जांच शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव को रिश्वत की राशि देने के लिए सदर प्रखंड कार्यालय के निकट एक छोटे से होटल में बुलाया और वतन ने जैसे रिश्वत की 10 हजार रुपये की राशि ली एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। इसके बाद टीम ने पंचायत सचिव को बीडीओ कार्यालय में ले गयी और फिर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अपने साथ दुमका ले गयी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now