---Advertisement---

31 मई को धनबाद से रवाना होगी सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन; ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

On: May 6, 2025 10:14 AM
---Advertisement---

रांची: धनबाद से सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिरडी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलेगी। आईआरसीटीसी (IRCTC) की देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत समेत भारत की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत से अवगत कराने के लिए भारत गौरव ट्रेन 31 मई को रवाना होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है।

स्लीपर इकोनॉमी श्रेणी में यात्रियों को यह पूरा पैकेज सिर्फ 23,575 रुपये में मिलेगा, जबकि 3एसी में सफर करने वालों के लिए शुल्क 39,990 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

धनबाद से रवाना ट्रेन हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदायल उपाध्याय स्टेशनों से होकर चलेगी। दरअसल आईआरसीटीसी 12 दिन और 13 रात का एक ट्रिप शुरू करने जा रहा है। ये ट्रिप भारत गौरव ट्रेन के द्वारा कराई जाएगी। इसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं के साथ ऑफर भी दिया जा रहा अगर एक साथ दस यात्री टिकट बुक करते है तो प्रति टिकट 730 रुपए की छूट दी जाएगी। इसमें पांच साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए बुकिंग कराना पड़ेगा। भारत गौरव पर्यटन ट्रेन में थर्ड एसी के चार कोच, स्लीपर के सात कोच, एक पैंट्री कार और एसएलआर के दो कोच शामिल होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इकॉनमी स्लीपर और कंफर्ट थर्ड एसी की दो श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें खाने-पीने, रहने और परिवहन की सुविधा मिलेगी।

यह ट्रेन 31 म‌ई की सुबह में धनबाद से खुलेगी और शाम में आरा पहुंचेगी। सात ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, शिर्डी साईं बाबा का दर्शन कराते हुए 12 जून को वापस आरा में यात्रियों को उतारते हुए धनबाद लौटेगी। बुकिंग के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com या अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर सकते हैं। टाटानगर, कोलकाता, पटना और गया स्थित आईआरसीटीसी कार्यालयों में भी जानकारी ली जा सकती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी