---Advertisement---

पाक: सेना करेगी तख्ता पलट!शहबाज नवाज किसी की नहीं सुन रहे जनरल मुनीर!

On: May 11, 2025 2:02 AM
---Advertisement---

पाकिस्तान: वैसे भी पाकिस्तान इतिहास दोहराता रहा है आईएसआई सेना और आतंकी संगठन की कथित गंठजोड़ के कारण पाकिस्तान में सत्ता उसी को हासिल होती है जिसे आईएसआई सेना चाहते हैं। वरना यदि सत्तासीन नेता यदि इनकी नहीं सुनते हैं तो उन्हें सत्ता से बेदखल कोई ना कोई आरोप लगाकर या किसी तरह कर दिया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए अमेरिका की मध्यस्थता में संघर्ष विराम की घोषणा की गई थी। लेकिन इस घोषणा के महज चार घंटे बाद ही जनरल मुनीर ने कथित रूप से इसे मानने से इनकार कर दिया और पाकिस्तानी सेना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बात मानने से इनकार कर दिया और भारतीय क्षेत्रों में ड्रोन दागने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।

शहबाज सरकार ने अमेरिका की मध्यस्थता से हुए सीजफायर का समर्थन किया था। लेकिन अब पाकिस्तान सेना की इस बगावती रवैए से देश में राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है और तख्तापलट की आशंका भी जताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर भारत की सेनाओं ने युद्ध विराम उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया। इस दौरान भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी।

भारत की चेतावनी के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान युद्ध विराम के ईमानदारी से क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत पर “कुछ क्षेत्रों में” संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी। कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने स्थिति को “जिम्मेदारी और संयम” के साथ संभाला।

शहबाज शरीफ ने संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन पर साधी चुप्पी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार देर रात टेलीविजन पर आकर भाषण दिया। उन्होंने कश्मीर में विस्फोटों की रिपोर्टों पर कुछ नहीं कहा। पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम समझौते के उल्लंघन के आरोप पर भी चुप्पी साध ली। इसके बजाय, पाकिस्तान की सैन्य प्रतिक्रिया की सराहना की और अपने देश के सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर फिर से तनाव

सीजफायर के उल्लंघन के बाद पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के बाड़मेर, पंजाब के फिरोजपुर, गुरदासपुर और पठानकोट, साथ ही श्रीनगर में भी ड्रोन भेजे गए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते मार गिराया। इस बीच पंजाब के फिरोजपुर में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया, खतरे के सायरन गूंजने लगे और प्रशासन ने दुकानों को बंद करने और वाहनों की हेडलाइट बुझाने की अपील की। हालांकि, अब तक किसी धमाके की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एयर अटैक सायरन सक्रिय हो गए हैं।

सीजफायर का उल्लंघन – पाकिस्तान की साजिश?

सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तोप से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। बीएसएफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन का पूरी ताकत से जवाब दिया जाए। भारत द्वारा युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी इसका समर्थन किया, लेकिन वास्तविकता इससे उलट साबित हुई। श्रीनगर में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और क्षेत्र में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। राजस्थान के पोखरण और कश्मीर के बारामूला में एक-एक ड्रोन को मार गिराया गया।

उमर अब्दुल्ला का तीखा सवाल

पाकिस्तानी सेना ने अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टर में तोप से हमला किया। जम्मू के पलांवाला सेक्टर से भी LOC पर संघर्ष विराम तोड़े जाने की खबरें आईं। बारामूला में एक ड्रोन को मार गिराया गया और संदिग्ध UAV देखे गए। बारामूला और श्रीनगर में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। राजौरी में भी ड्रोन देखे गए और सांबा जिले से हवाई हमले के सायरन बजने की सूचना मिली। माता वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा के आधार शिविर कटरा में भी ब्लैकआउट लागू कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “संघर्ष विराम को आखिर क्या हो गया? श्रीनगर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं!” उन्होंने एक ड्रोन हमले का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “यह कोई संघर्ष विराम नहीं है। श्रीनगर के मध्य में वायु रक्षा इकाइयों ने अभी-अभी गोलीबारी शुरू की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक