---Advertisement---

रांची: ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

On: May 17, 2025 7:15 AM
---Advertisement---

रांची: गोंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांके रोड के कोंगे-जयपुर मार्ग से पांच ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस ने 88.63 ग्राम ब्राउन शुगर, कार, मोबाइल और 96 सौ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने नशीले पदार्थ का धंधा करने वाले संगठित गिरोह के गुंजन सिंह, दुर्गा सिंह, अमरजीत यादव, रंजन बैठा और सागर कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी कांके और गोंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। नशीले पदार्थ के तीन धंधेबाज दुर्गा सिंह, गुंजन सिंह और अमरजीत यादव के विरूद्ध गोंदा, पिठौरिया और कोतवाली थाना में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में युवा, छात्र और अन्य के बीच ब्राउन शुगर की बिक्री किया करते थे। पूछताछ में सभी ने बताया कि वे गढ़वा के तड़ीपार राजा उर्फ चिंटू से मादक पद्धार्थ लाकर रांची में बिक्री करते थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कांके रोड इलाके में कुछ ड्रग पेडलर्स सक्रिय हैं, जो ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की तस्करी कर बाजार में बेच रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस टीम गुरुवार रात में झिरगाटोली में उनका इंतजार करने लगी। इसी क्रम में जयपुर गांव की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दुर्गा सिंह अपने अन्य आदमियों के साथ सवार था। सभी के शरीर की तलाशी लेने पर गुंजन सिंह के पास से 19.75 ग्राम, दुर्गा सिंह के पास से 29.91 ग्राम, सागर कुमार के पास से 13.67 ग्राम, अमरजीत यादव के पास से 11.48 ग्राम और रंजन बैठा के पास से 13.82 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। तस्करों को होटवार जेल भेजा सभी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर, पुलिस ने सभी तस्करों को होटवार जेल भेज दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!