---Advertisement---

झारखंड बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों की फेरबदल,पूर्वी सिंहभूम एसएसपी बने पीयूष पांडेय

On: May 28, 2025 2:06 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इस ट्रांसफर पोस्टिंग में 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

इसमें एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर के नये SSP पीयूष पांडे बनाए गए हैं जबकि जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल का तबादला कर दिया गया है उनको हजारीबाग का जैप 7 का समादेष्टा बनाया गया है.

यह निर्णय 20 जिलों के उपायुक्तों के तबादले के ठीक एक दिन बाद लिया गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव की मंशा स्पष्ट होती है। तबादलों की सूची में एडीजी स्तर पर तदाशा मिश्रा को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि टी. कंडासामी को एडीजी (अभियान), संजय लाठकर को एडीजी (रेलवे) और प्रिया दुबे को प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण की प्रभारी बनाया गया है। आईजी स्तर पर मनोज कौशिक को रांची जोन का आईजी नियुक्त किया गया है, वहीं अखिलेश कुमार झा को हजारीबाग पुलिस अकादमी में जिम्मेदारी दी गई है। ए.वी. होमकर को आईजी (रेलवे), माइकल राज को आईजी (अभियान), क्रांति गड़ीदेशी को बोकारो जोन का आईजी, नरेंद्र कुमार को आईजी (मानवाधिकार), शैलेंद्र कुमार सिंह को आईजी दुमका, सुदर्शन मंडल को आईजी (मुख्यालय) और पटेल मयूर कनैयालाल को आईजी (प्रोविजन) बनाया गया है। डीआईजी स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है, जिनमें संजय कुमार को डीआईजी, एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, वाई.एस. रमेश को डीआईजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो, सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी, कार्मिक, मनोज रतन को डीआईजी, स्पेशल ब्रांच, संध्या रानी मेहता को डीआईजी, बजट, शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी, स्पेशल ब्रांच, नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी, पलामू, चंदन कुमार झा को डीआईजी, सीआईडी और अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी, कोल्हान नियुक्त किया गया है। एसएसपी और एसपी स्तर पर अजीत कुमार को रांची सिटी एसपी, प्रवीण पुष्कर को रांची ग्रामीण एसपी, ऋत्विक श्रीवास्तव को धनबाद सिटी एसपी, प्रभात कुमार को धनबाद एसएसपी , अंजनी अंजन को हजारीबाग एसपी, हरविंदर सिंह को बोकारो एसपी, सुमित कुमार अग्रवाल को चतरा एसपी, मनीष टोप्पो को खूंटी एसपी, सादिक अनवर रिजवी को लोहरदगा एसपी, निधि द्विवेदी को पाकुड़ एसपी, पियूष पांडे को जमशेदपुर एसएसपी, अमन कुमार को गढ़वा एसपी, राजकुमार मेहता को जामताड़ा एसपी, मुकेश कुमार को गोड्डा एसपी, राकेश रंजन को चाईबासा एसपी और हरिश बिन जमा को गुमला एसपी नियुक्त किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने