---Advertisement---

खास महल से परसुडीह होते हुए जादूगोड़ा तक 24 कि०मी० सड़क चौड़ीकरण मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण जल्द,सांसद विद्युत..!

On: September 12, 2023 5:10 PM
---Advertisement---

सांसद विद्युत वरण महतो का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर: खासमहल से परसुडीह सरजामदा गदड़ा गोविंदपुर खैर बनी रखा माइन्स होते हुए होते हुए जादूगोड़ा तक तकरीबन 24 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निमाण कार्य के संबंध में विद्युत वरण महत्व के द्वारा के द्वारा किया गया प्रयास रंग लाया। इस संबंध में अभियंता प्रमुख ने कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर को इस सड़क की महत्ता एवं कार्यहित में पथ को यातायात हेतु सुगम बनाने के निमित्त यह निर्देश दिया है कि इसके लिए यथाशीघ्र निविदा आमंत्रित कर बचे हुए कार्य को संपादित किया जाए।

बता दें कि यह सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण हो गई है जिसके चलते आम जनमानस को भारी परेशानी हो रही थी। अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या भी आ रही थी। दुर्घटनाएं होती थी और संभावना बनी रहती थी।

इस महती कार्य के लिए सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने मुख्य सचिव, झारखंड सरकार, पथ निर्माण विभाग के सचिव एवं मुख्य अभियंता के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद श्री महतो ने ही इस कार्य का शिलान्यास किया था और अब अवशेष कार्य का निर्माण भी उन्हीं के संघर्षों एवं निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खासमहल से परसुडीह होते हुए सारजमदा, गदड़ा, गोविंदपुर राखामाइन्स खैरबनी होते हुए जादूगोड़ा तकरीबन 24 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी मिली है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई:थानेदार के सस्पेंड होते ही अपराधी मनीष गिरफ्तार

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी