---Advertisement---

नक्सलियों ने सीआरपीएफ का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाया,खलासी की मौत,चालक घायल

On: September 13, 2023 9:28 AM
---Advertisement---

चाईबासा: गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा गांव के पास नक्सलियों के द्वारा सीआरपीएफ कैंप के लिए ईंट और अन्य सामान ले जा रहे हैं ट्रैक्टर को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किए जाने की खबर है।आईईडी विस्फोट के चपेट में आकर ट्रैक्टर का ड्राईवर और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना में टैक्ट्रर के खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक का चाईबासा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर सोनुवा से गोईलकेरा के हाथीबुरू सीआरपीएफ कैंप जा रहा था। घटना मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे की बताई जा रही है। ट्रैक्टर सीआरपीएफ कैम्प के लिए ईंट और अन्य सामान ले जा रहा था।इस दौरान कुईड़ा के आगे ट्रैक्टर का पहिया आईईडी प्रेशर बम के ऊपर चढ़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में ट्रैक्टर का चालक और अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के जवान छानबीन में जुट गये हैं।

इस विस्फोट में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पकलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) बुरी तरह घायल हो गये। खलासी के दोनो पैरों तथा चालक के दाहिने हाथ में चोट लगी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान खलासी की मौत हो गई।

खलासी लोबो सोनुवा के तैरा गांव का रहने वाला था,जबकि चालक पकलू गोईलकेरा का रहने वाला है। वह वर्तमान में सोनुवा के आहरबेड़ा गांव में ससुराल में रह रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी