---Advertisement---

छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की रेड, बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 स्थानों पर छापेमारी शुरू

On: July 17, 2025 2:51 AM
---Advertisement---

लखनऊ: धर्मांतरण और हवाला लेनदेन से जुड़ मामले में छांगुर बाबा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्शन लिया है। ईडी इस केस में छापेमारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 12 और मुंबई में 2 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। 14 ठिकानों पर एक्शन लिया जा रहा है। आज सुबह 5 बजे से छापेमारी शुरू हुई है। ईडी की इस कार्रवाई से धर्मांतरण के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की फंडिंग और मनी ट्रेल से जुड़े कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।

यह छापेमारी यूपी एटीएस की ओर से ईडी को सौंपे गए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है। एटीएस की रिमांड के दौरान छांगुर बाबा गिरोह के हवाला नेटवर्क, संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन और विदेशी फंडिंग के कई सुराग हाथ लगे थे। बलरामपुर में जिन 12 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, वे छांगुर बाबा के करीबियों, सहयोगियों और कथित सहयोगी संगठनों के बताए जा रहे हैं। ईडी की टीमों ने यहां से कई संदिग्ध दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। बैंक खातों और ट्रांजैक्शन को लेकर भी पूछताछ चल रही है।

मुंबई के बांद्रा में शहजाद शेख नामक शख्स से 2 करोड़ के लेन-देन को लेकर पूछताछ चल रही है। यह पैसा नवीन ने शहजाद को दिया था। नवीन भी छांगुर बाबा का करीबी है और वह ईडी के रडार पर है। ईडी की जांच के अनुसार, नवीन के बैंक अकाउंट से शहजाद को 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। ईडी को विदेश में 5 ऐसे बैंक अकाउंट मिले हैं, जिनके जरिए छांगुर बाबा और उसके गिरोह ने विदेशों में पैसों का लेन-देन किया था। दुबई, शारजाह समेत UAE के अलग-अलग शहरों में छांगुर बाबा के 5 बैंक अकाउंट हैं, जिनके जरिए विदेशों से फंडिंग की जा रही थी। छांगुर बाबा को विदेशों से कब-कितना पैसा आया और कहां-कहां से आया, इसकी जांच ईडी कर रही है। ईडी को करीब 500 करोड़ की विदेश फंडिंग का पता चला है, जिसके लिए बाबा छांगुर ने विदेशों की यात्राएं भी की थीं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर