---Advertisement---

चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब हर महीने 15000 रूपए पेंशन

On: July 26, 2025 4:00 AM
---Advertisement---

पटना: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। शनिवार की सुबह नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए पत्रकारों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि को ढाई गुना करने का ऐलान कर दिया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में भारी बढ़ोतरी की है। अब राज्य के सेवानिवृत पत्रकारों को पहले मिलने वाली 6,000 रूपए मासिक की जगह 15,000 रूपए प्रतिमाह की सम्मान पेंशन मिलेगी। यह ऐलान आगामी चुनावों से पहले नीतीश कुमार की एक और बड़ी और पहल के रूप में देखा जा रहा है। नीतीश कुमार ने लिखा है- इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यदि किसी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है और वह सम्मान पेंशन प्राप्त कर रहा था, तो अब उसके आश्रित पति या पत्नी को भी 3,000 की जगह 10,000 रूपए प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार की यह सोच रही है कि पत्रकारों को पूरी स्वतंत्रता और सुरक्षा मिले ताकि वे निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बक्सर:शादी समारोह वरमाला की तैयारी, दुल्हन को पेट में प्रेमी ने मारी गोली,बारात लौटी, देखें वीडियो,राजद ने सरकार पर हमला बोला

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

बिहार: रक्सौल में अनिरुद्धाचार्य के भागवत कथा में लाठी चार्ज

शराबी ने किया गजब कांड! कुत्ते को मारकर खरगोश का मीट बता 1000/KG में बेचा; मांस खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी

हिजाब विवाद में झारखंड सरकार की एंट्री! नुसरत को 3 लाख मासिक सैलरी मनचाहा पोस्टिंग व आवास का ऑफर

माशूका संग आपत्तिजनक हालत में धराए मौलवी साहब, पेड़ से बांधकर जमकर हुई पिटाई; देखें वीडियो