

जम्मू: कटरा स्थित मां वैष्णो देवी धाम पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। अर्धकुमारी के पास भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। रियासी जिले के एसएसपी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की। मंगलवार देर रात तक 7 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन जैसे-जैसे मलबे से शव निकाले जा रहे हैं, मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या और बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 4, 2026





