July 26, 2026

भारी बारिश की चेतावनी: रांची, जमशेदपुर, दुमका समेत कई जिलों में अलर्ट

image_editor_output_image-795707370-1756350119510.jpg

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड के मौसम में बदलाव लाने वाला है। मौसम विभाग ने 28 अगस्त से 2 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

कोल्हान और संथाल परगना में अलर्ट

मौसम विभाग ने खासकर कोल्हान और संथाल परगना प्रमंडल के जिलों में 29 और 30 अगस्त को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

28 अगस्त : पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना।

29 अगस्त : दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला में भारी बारिश की चेतावनी।

30 अगस्त : रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा और बोकारो समेत आसपास के जिलों में भारी वर्षा की संभावना।


बीते 24 घंटे का हाल

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा जमशेदपुर में 24.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह सामान्य से 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मानसून सामान्य से 33% अधिक

झारखंड में इस बार मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। अब तक राज्य में 991.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 745.5 मिमी है। यानी औसत से 33 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में 1000 मिमी से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड हो चुकी है।

अगले 24 घंटे में और मजबूत होगा सिस्टम

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटे में और मजबूत होगा, जिससे आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed