---Advertisement---

रांची: स्वर कोकिला की जयंती पर कार्यक्रम, कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर बांधा समां

On: September 22, 2025 7:16 PM
---Advertisement---

रांची: देश की प्रसिद्ध गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के जन्मदिन के अवसर पर “सुरधारा” कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन संगीत सरिता एवं हार्मोनी इवेंट एंड स्कूल ऑफ म्यूजिक के संयुक्त तत्वावधान में, संस्थापक व प्रसिद्ध गायिका वीणाश्री के निर्देशन में, पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल सभागार, रांची में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, मानवाधिकार मिशन अध्यक्ष अधिवक्ता पी.के. लाला, लायंस क्लब पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षा एवं चिकित्सा जगत के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ हार्मोनी स्कूल के बच्चों द्वारा श्री गणेश वंदना, राष्ट्रगान और लता जी को जन्मदिन की बधाई गीत से किया गया।

इसके बाद झारखंड के अनेक सुप्रसिद्ध गायक-गायिकाओं एवं बाल कलाकारों ने लता जी के अमर गीत प्रस्तुत किए। “अजीब दास्तां है ये”, “लग जा गले”, “मैं तेरे इश्क में”, “सत्यम शिवम् सुंदरम”, “वह जब याद आए बहुत याद आए” जैसे गीतों पर श्रोतागण झूमते रहे।

इस अवसर पर हार्मोनी इवेंट एंड स्कूल, रांची म्यूजिकल ग्रुप, सुर संगम, मेरी आवाज मेरी पहचान, किशोर कुमार फैन क्लब एवं संगीत सरिता से जुड़े कलाकारों ने भी लता जी को अपनी संगीतमयी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मां सुभद्रा ग्रुप, प्रभात राजन, नीतू सिंह, रवि मेहता, परमजीत कौर, सुलोचना शहदेव, गिरिजा शंकर पेड्रीवल, नीरज सिन्हा, गुरनाम सिंह, शाहील सिद्दीकी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समापन से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह को स्मरण कर दो मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन मिश्रा ने किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल