---Advertisement---

गढ़वा शहर के 6 सहित कुल 9 मिठाई दुकानों पर 1.90 लाख का जुर्माना

On: June 2, 2025 2:18 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 2 जून 2025 को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार-2006 के अंतर्गत राज महेश्वरम्, न्याय निर्णयन पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्ता के द्वारा खाद्य सुरक्षा से संबंधित विभिन्न 9 वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें Substandard-05, Misbranded-01, Extraneous Matter-03 के वाद थे। जिन खाद्य नमूनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई, उसमे इंडिया गेट बेशन, बुन्दी लडडू, पेड़ा, बरफी, बेशन लडडू, मूंगफली चिकी, प्रमोद सोनपापड़ी शामिल थे। संबंधित खाद्य प्रतिष्ठानों पर कुल 1,90,000/- (एक लाख नब्बे हजार) रूपये का जुर्माना लगाया गया। जिसमें गढ़वा शहरी क्षेत्र के 06 दूकान/प्रतिष्ठान, नगर उॅटारी-01, रमना-01, लगमा-01 है। इन सभी प्रतिष्ठानों पर अधिरोपित जुर्माना की राशि चलान के माध्यम से जमा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज, प्रधान सहायक प्रमोद कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now