रांची: आदिवासी मूलवासी मंच के बैनर तले आगामी 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में एक भव्य करम मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पूरी तरह से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनआधारित होगा, जिसमें आदिवासी-मूलवासी समाज की अस्मिता और पहचान को और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर, परंपरा और रीति-रिवाज को संजोते हुए कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
समारोह में झारखंड के मशहूर कलाकार नितेश कच्छप और पवन राजा सहित कई बड़े कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विभिन्न खोड़ा दल अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने के संदेश के साथ मंच पर प्रस्तुतियां करेंगे।
पदाधिकारी एवं संरक्षक मंडली
अध्यक्ष – रंजीत टोप्पो
मुख्य संरक्षक – रमेश सिंह
संरक्षक – सोनू खलखो, नरेश पहन (कांग्रेस जिला अध्यक्ष), डॉ. कुमार राजा (रांची महानगर जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी)
कार्यकारी अध्यक्ष – सूरज टोप्पो
महासचिव – विक्की करमाली
कोषाध्यक्ष – मोहन तिर्की
उपाध्यक्ष – मिथलेश कुमार, अमित मुंडा
संगठन सचिव – ज्योत्स्ना केरकेट्टा
पदाधिकारी एवं सदस्यगण: सुरेश मिर्धा, राधा हेमाराम, नेहा हेमराम, अंजू तिर्की, ज्योति हेमराम, कृति महतो
अपील
आदिवासी मूलवासी मंच ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य करम मिलन समारोह को सफल बनाएं और अपनी संस्कृति को बचाने व आगे बढ़ाने में भागीदार बनें।
रांची: मोरहाबादी मैदान में 11 सितम्बर को आदिवासी मूलवासी मंच का भव्य करम मिलन समारोह














