---Advertisement---

विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के रोकड़ पाल बी टी सिंह को एसीबी की टीम ने 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

On: July 14, 2023 12:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा के रोकड़ पाल बी टी सिंह को जमशेदपुर एसीबी की टीम ने ₹50000 रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा।एसीबी टीम गिरफ्तार लेखापाल बी टी सिंह को लेकर अपने साथ जमशेदपुर ले गई।जमशेदपुर मानगो स्थित उनके आवास पर एसीबी छापामारी कर रही है।

भवतरण सिंह पर आरोप है कि मंझारी के ही रोलाडीह पंचायत के उच्च विद्यालय में खेल मैदान के लिये चेंजिंग रूम बनाने, शौचालय बनाने, पेयजल की सुविधा देने, गैलरी का निर्माण कराने के लिये 12.46 लाख रुपये विभाग की ओर से पास किया गया था।इसी का रुपये पास करने के लिये घूस की रकम मांगी गयी थी।निराकार बिरूआ की ओर से इस विषय पर कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में आवेदन दिया गया था।

आरोपी रोकड़पाल भवतरण सिंह ने पहले तो 99 हजार रुपये घूस मांगा था। इसके बाद उसे घटाकर 60 हजार किया था।इसके बाद अंतिम में कहा कि कम-से-कम 50 हजार रुपये तो देना ही होगा।निराकार बिरूआ घूस नहीं देवा चाहते थे।निराकार बिरूआ की ओर से 12 जुलाई को ही एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत की गयी थी। उसके बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और मामले को सही पाया फिर जाल बिछाकर शुक्रवार को आरोपी को उसके कार्यालय से ही एसीबी की टीम ने दबोच लिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह