---Advertisement---

हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, चिकित्सा प्रभारी 4 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: July 1, 2025 11:11 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने चौपारण सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश को चार हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रभारी ममता वाहन का बिल पास कराने के एवज में घूस मांग रहे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता सह वाहन मालिक उज्जवल कुमार सिन्हा ने एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी। जब मामले की जांच गई तो आरोप सही पाया गया। फिर ACB टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और डॉ. सतीश कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथपकड़ लिया। फिलहाल ACB की टीम चिकित्सा प्रभारी को अपने साथ लेकर गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: युवक ने वंदे भारत ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

हजारीबाग: कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या,भागते अपराधियों ने एक और को कुचला, मौत

9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा को लेकर हजारीबाग जिला छात्र युवा अधिकार संघ का राज्य स्तरीय आंदोलन की तैयारी शुरू

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान