---Advertisement---

रांची: डिस्पैच सेंटर नहीं पहुंचनेवाले 36 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

On: May 12, 2024 4:29 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: खूंटी और लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए आज 12 मई को रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और माण्डर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर से निर्वाची पदाधिकारी 08-रांची संसदीय क्षेत्र श्री राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान कई मतदानकर्ती अनुपस्थित थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

36 मतदान कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

आज तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के 303 एवं माण्डर विधानसभा क्षेत्र के 430 मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इनमें 36 मतदान कर्मी अनुपस्थित थे, जिनके खिलाफ निर्वाची पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कार्रवाई के आदेश दिये हैं। अनुपस्थित रहनेवाले मतदानकर्मियों को कारण पृच्छा समर्पित करने का आदेश जारी किया गया है, स्वीकार्य योग्य स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत् कार्रवाई की जाएगी।

समय पर डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निर्देश

निर्वाची पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी मतदानकर्मियों को रांची लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए होनेवाले डिस्पैच हेतु सुबह 06ः30-7ः00 बजे के बीच डिस्पैच सेंटर पहुंचने का निदेश दिया गया है, ताकि पोलिंग पार्टियां समय पर अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों तक पहुंच सकें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now