वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया ‘एक्टिव युवा’ प्लान
रांची : आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस (एबीएचआईसीएल) ने युवा भारतीयों की बदलती जीवनशैली और बढ़ती वेलनेस जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ‘एक्टिव युवा’ लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह प्लान पारंपरिक हेल्थ इंश्योरेंस से आगे बढ़कर उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की स्वस्थ आदतों से जोड़ता है और उन्हें उसके लिए प्रोत्साहित भी करता है।
इस नए प्लान के साथ एक व्यापक वेलनेस प्रोग्राम भी जोड़ा गया है, जो कंपनी के हेल्थरिटर्न्स™ मॉडल पर आधारित है। इस मॉडल के तहत यदि ग्राहक रोजाना 10,000 कदम चलते हैं या एक ही एक्सरसाइज सत्र में 300 कैलोरी बर्न करते हैं, तो उन्हें उनके स्वास्थ्य व्यवहार के आधार पर आर्थिक लाभ दिया जाता है। कंपनी के अनुसार, लगातार सक्रिय रहने और बेहतर हेल्दी हार्ट स्कोर™ बनाए रखने वाले ग्राहकों को उनके वार्षिक प्रीमियम का 100 प्रतिशत तक रिवॉर्ड के रूप में वापस मिल सकता है।
‘एक्टिव युवा’ प्लान को तीन प्रमुख स्तंभों—ईट, मूव और हील—पर आधारित किया गया है।
• ईट : जो ग्राहक महीने में कम से कम 21 दिन ऐप पर दिन के किसी भी दो मील लॉग करते हैं, उन्हें मासिक हेल्थरिटर्न्स में 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त लाभ मिलता है।
• मूव: जिन दिनों एक्टिव डेज़ नहीं बनते, उन दिनों औसतन 7,500 से अधिक कदम चलने या 250 कैलोरी बर्न करने पर अतिरिक्त रिवॉर्ड दिया जाता है।
• हील : जो ग्राहक महीने में 21 दिन लगातार 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करते हैं, उन्हें हेल्थरिटर्न्स में 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त लाभ मिलता है।
कंपनी का कहना है कि यह पूरा सिस्टम सिर्फ क्लेम-आधारित बीमा मॉडल से आगे बढ़कर ग्राहकों को रोजमर्रा की फिटनेस, डाइट और रिकवरी जैसी आदतों के लिए प्रेरित करता है।
लॉन्च के अवसर पर मयंक बाथवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा को उपभोक्ताओं की बदलती जीवनशैली के साथ विकसित होना होगा। उन्होंने कहा कि आज के युवा अपनी सेहत में निवेश को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मान रहे हैं, ऐसे में बीमा को भी उसी के अनुरूप ढलना जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्षों में कंपनी ने केवल क्लेम से आगे बढ़कर ग्राहकों की पूरी स्वास्थ्य यात्रा से जुड़ने पर फोकस किया है। ‘एक्टिव युवा’ इसी सोच का विस्तार है, जो बीमा को सालभर सक्रिय बनाए रखता है और केवल मेडिकल इमरजेंसी तक सीमित नहीं रहने देता।










