---Advertisement---

जन समस्याओं के खिलाफ जिप पूर्णिमा मल्लिक की पहल जारी,हरहरगुट्टू में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा

On: May 14, 2026 8:31 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:उत्तरी घाघीडीह पंचायत अंतर्गत हरहरगुटुटु काली मंदिर प्रांगण में आज 200 केवी के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। क्षेत्र में पहले 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जिसके कारण स्थानीय लोगों को लगातार लो-वोल्टेज और बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे आम जनता काफी परेशान थी।
इस समस्या को लेकर स्थानीय युवा छोटे भाई बिट्टू साहु, अभिषेक एवं संदीप लगातार विभाग और जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर समाधान की मांग कर रहे थे। क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने पहल की और उनके प्रयास से आज 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने कहा कि अब क्षेत्र में बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मानिक मल्लिक, राज कुमार, बिट्टू साहु, सुभाष, समीप, तुषार, संजय सिंह, अशोक रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now