---Advertisement---

रांची: शहादत दिवस पर याद किए गए अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह

On: January 8, 2026 10:00 PM
---Advertisement---

रांची: गुरूवार (8 जनवरी 2026) को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के परिवार के प्रतिनिधि एवं झारखंड सेनानी कोष, गृह मंत्रालय (झारखंड) के सदस्य ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह एवं अमर शहीद शेख भिखारी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर शहादत स्थली चुटुपालु घाटी एवं अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह के शहीद गांव खटंगा (ओरमांझी), रांची में तैल चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह के वंशज ठाकुर भजु सिंह, राजेन्द्र सिंह, भरत सिंह, पप्पू सिंह, अमित सिंह, अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव समारोह समिति के सचिव पप्पू चक्रवर्ती, कलीम कबीर, निपु सिंह, अमर शहीद टिकैत उमराव समारोह समिति खटंगा के सदस्य तथा गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now