---Advertisement---

गढ़वा टाऊन स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई

On: August 3, 2024 12:02 PM
---Advertisement---

धनबाद:- रेल मंडल के निर्देश पर गढ़वा टाऊन स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण कुमार के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें नवनियुक्त रेलवे सलाहकार समिति सदस्य रितेश चौबे उमेश कश्यप रविन्द्र जायसवाल संजय कमलापुरी शामिल हुए। रेलवे सलाहकार समिति सदस्यों ने बैठक के दौरान गढ़वा टाऊन स्टेशन में व्याप्त जन समस्या पर चर्चा किया एवं व्याप्त जनसमस्याओं को रेल मंत्रालय को जनसमस्या भेजने को लेकर प्रस्ताव पारित किया।

जिसमें गढ़वा टाऊन स्टेशन पर एयर कंडीशनर वेटिंग हाल शौचालय सहित बनाया जाए। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए, पुछताछ केन्द्र शुरू किया जाए, रिजर्वेशन टिकट में वेटिंग टिकट फिर से शुरू किया जाए, यात्रीयो को चलने के लिए रेलवे स्टेशन के आस पास पक्कीकरण किया जाए, गढ़वा टाऊन स्टेशन पर एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, कोरोना काल से अबतक बंद पड़े बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू किया जाए, बरवाडीह लखनऊ त्रिवेणी एक्सप्रेस को फिर से शुरू किया जाए।

सहित अन्य विषयों पर प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त प्रस्ताव को लागू करने के लिए रेल मंत्रालय को भेजा जा रहा है। मौके पर स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण कुमार ने ने बताया कि रेलवे ने निर्णय लिया है कि छोटे छोटे स्तर पर बैठक कर जन समस्या को सरकार तक पहुंचाना है जिससे आम जनमानस को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।  रेलवे सलाहकार समिति सदस्य रितेश चौबे सहीत उपस्थित सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम जनता के समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है उसी तरह से रेलवे स्टेशन में व्याप्त जन समस्याओं को दूर करने के लिए इस तरह का बैठक किया जा रहा है जिससे आम जनता का समस्या को दूर किया जा सके। मौके पर रेलवे यातायात निरीक्षक विजय प्रकाश सहित अन्य कई गढ़वा टाऊन के रेलवे कर्मचारी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी