---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में रातभर चली मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; ऑपरेशन जारी

On: August 2, 2025 8:15 AM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है। जबकि बचे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

कुलगाम जिले के देवसर के अखल वन क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। दोनों ओर से थोड़ी देर तक फायरिंग हुई, लेकिन आतंकी अंधेरे की आड़ में जंगल में भाग निकले। सुरक्षाबलों ने रात में घेरा और सख्त कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की। बता दें कि यह घाटी में पिछले पांच दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now