July 26, 2026

थम नहीं रहा उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अभ्यर्थियों के मौत का सिलसिला,रामगढ़ के अन्नू बेदिया की मौत

Picsart_24-09-23_20-08-46-291.jpg

साहिबगंज: उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में शामिल एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक अभ्यर्थी का नाम अन्नू कुमार बेदिया है, जो रामगढ़ जिले के पतरातु का निवासी था। बेदिया की मौत इलाज के दौरान कोलकाता के एक अस्पताल में रविवार की देर रात हो गयी।

12 सितंबर को साहिबगंज जिले में उत्पाद सिपाही की बहाली में मृतक ने भाग लिया था। दौड़ने के क्रम में ही वह अचानक गिर गया। उसे फौरन साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अंतत: वह जंग हार गया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed