रामगढ़: जिले के कुजू के NH-33 पर नया मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बर्थडे के लिए केक लाने जा रहे तीन बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बर्थ डे केक लाने के लिए कुजू जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टेलर से सीधे टकरा गए। टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं इसके बाद इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने NH-33 को जाम कर दिया। इस दौरान रामगढ़ और हजारीबाग के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मांडू सीओ ने मुआवजा की घोषणा की, इसके बाद जाम को हटाया गया।