---Advertisement---

रांची में बनेगा एक और फ्लाईओवर, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

On: December 13, 2025 8:38 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को कम करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। बहुप्रतीक्षित करमटोली–चिरौंदी फ्लाईओवर परियोजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को औपचारिक मंजूरी दे दी। इसके साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का डिजाइन भी अंतिम रूप ले चुका है, जिससे जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह फ्लाईओवर करमटोली से शुरू होकर साइंस सिटी के रास्ते चिरौंदी तक जाएगा। परियोजना के तहत करीब 3.21 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मोरहाबादी क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से 516 मीटर लंबा एक लिंक रोड भी प्रस्तावित किया गया है। फ्लाईओवर और लिंक रोड का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने से राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होने की संभावना है। खासकर अल्बर्ट एक्का चौक से जेल चौक होते हुए करमटोली जाने वाले मार्ग, बरियातू रोड से करमटोली की ओर बढ़ने वाले वाहन चालकों और मोरहाबादी से चिरौंदी होकर रिंग रोड जाने वाले यात्रियों को भारी जाम से राहत मिलेगी।

सरकारी स्तर पर माना जा रहा है कि यह फ्लाईओवर न सिर्फ ट्रैफिक दबाव कम करेगा, बल्कि शहर की समग्र यातायात व्यवस्था को भी नई गति देगा। स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों के लिए यह परियोजना लंबे समय से प्रतीक्षित थी, जिसे अब मंजूरी मिलने के बाद रांची के विकास में एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!