बिहार

पटना: यात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की मौत; एक अन्य घायल

ख़बर को शेयर करें

पटना: बिहार की राजधानी पटना के जीरो माइल पर सोमवार की देर शाम यात्रियों से भरी बेतिया जा रही बस पर अपराधियों ने फायरिंग कर चालक दुष्यंत मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया। जबकि इस घटना में एक शख्स घायल हुआ है। घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी मोड़ की है। बताया जा रहा है कि बस सिंह ट्रैवल्स की थी। कुछ महीने पहले बस के कंडक्टर की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के संबंध में सिटी एसपी पूर्वी राम दास ने बताया कि रात के करीब 9 बजे बजे मसौढ़ी मोड़ पर फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान दो लोगो की पहचान हुई, जिन्हें अपराधियों ने गोली मारी।

दुष्यंत मिश्रा बस ड्राइवर था, जिसकी गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को पैर में गोली लगी है। सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में चार अपराधी शमिल थे, जिन्होंने 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से दुष्यंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई और आननफानन में दूसरे शख्स को निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, आगे कार्रवाई की जा रही है। सरेआम हुई हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।