---Advertisement---

बागबेड़ा:निःशुल्क श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर में सैकड़ों मजदूरों को मिला लेबर कार्ड,योजनाओं का मिलेगा लाभ

On: July 21, 2025 8:30 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : उत्तरी बागबेड़ा पंचायत में बीते एक महीने से निःशुल्क श्रमिक (लेबर) कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। उत्तरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों मजदूरों – जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहे – ने अपना निःशुल्क पंजीकरण करवाया।

सैकड़ों मजदूरों को वितरित किए गए श्रमिक कार्ड

रविवार को शिविर के दौरान सैकड़ों तैयार श्रमिक कार्ड मजदूरों को वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम में अतीथि के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया गौरी टोप्पो, उपमुखिया मुकेश सिंह, और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से भाग लिया और कार्ड बांटे। इस दौरान प्रदीप ठाकुर, विशाल, साजन कुमार,अमन, आनंद, बबलू साहू, दीपक सिंह, दिनकर, सोनू दास, कुंदन का काफी सहयोग रहा ‌

उपरोक्त अतिथियों में संयुक्त रूप से कहा कि श्रमिक कार्ड मिलने के बाद अब मजदूरों को राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

श्रमिक कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

पंचायत प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होते हैं:

आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति,पासपोर्ट साइज फोटो,नॉमिनी का आधार कार्ड एवं बैंक विवरण

जो मजदूर अभी इस शिविर से वंचित रह गए हैं, उनके लिए आगे भी यह शिविर पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा ताकि कोई भी श्रमिक लाभ से वंचित न रहे।

श्रमिक कार्ड से मिलते हैं ये अहम लाभ

झारखंड सरकार द्वारा जारी श्रमिक कार्ड (लेबर कार्ड) धारकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। यह कार्ड असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक मदद और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी