गुमला

गुमला: कैंसर पीड़ित महिला की मदद के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया रक्तदान

ख़बर को शेयर करें

गुमला: बजरंग दल गुमला नगर के कार्यकर्ता अतुल कुमार ने आपातकालीन स्थिति में ओ पॉजिटिव ब्लड डोनेट करके गुमला के करौंदी स्थित तेज हॉस्पिटल में इलाजरत महिला की सहायता की, जो की कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अतुल कुमार जी ने रक्तदान किया अतुल कुमार हर 3 महीने के अंतराल में रक्तदान करते हैं। साथ ही देवराज कुमार ने भी ब्लड डोनेशन कर सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज, जिन्हें की ए नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी उन्हें ब्लड डोनेट कर उनकी सहायता की।

बजरंग दल जिला सहसंयोजक शिवा गुप्ता ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों की सहायता हेतु रक्तदान किया और हम हमेशा प्रयास करते हैं कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर ब्लड की व्यवस्था कर सक।  मौके पर मुकेश सिंह, शिव गुप्ता, यशराज सिंह, लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार, अंजू किंडो उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।