July 26, 2026

बरडीहा पुलिस ने CEIR पोर्टल से खोजे खोए हुए मोबाइल, मालिकों को लौटाए

image_editor_output_image-227087620-1762241387600.jpg

बरडीहा(गढ़वा): बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सलगा निवासी धारक 1. हीरालाल यादव, पिता-लखन यादव एवं 2. श्याम कुमार यादव, पिता-धनपत यादव दोनों का मोबाइल बीते 4 महीने खो गया था। जिसे पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद कर दोनों उक्त वास्तवित धारक को थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने मोबाइल सौंपा।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि बरडीहा पुलिस तकनीक का उपयोग कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि यदि किसी को किसी का खोया मोबाइल मिलता है, तो तुरंत थाना को सूचित करें ताकि मोबाइल सही मालिक तक पहुंच सके।

साथ ही सभी मोबाइल दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति मोबाइल का लॉक खुलवाने आए तो इसकी सूचना थाना को अनिवार्य रूप से दें, ताकि चोरी या खोए मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed