नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ी इनामी राशि की घोषणा की है। बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का कैश इनाम देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के साथ ही बीसीसीआई ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इससे पहले जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, तब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की थी। अब 2026 में खिताब बरकरार रखते हुए टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर बोर्ड ने इनामी राशि को और बढ़ा दिया है।














