---Advertisement---

भवनाथपुर विधायक ने ग्रामीणों की समस्या पर लिया संज्ञान, निजी खर्च से जर्जर सड़क कराया दुरुस्त

On: August 17, 2025 5:15 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा): भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने एक बार फिर जनता की तकलीफ को समझते हुए राहत पहुंचाई है। बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पतागड़ा नहरी टोला से करचा जरही पुल तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक ने अपने निजी खर्च से सड़क पर मिट्टी मोरम डलवाया।

ग्रामीणों का कहना था कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया था। लोगों को प्रखंड मुख्यालय व बाजार आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़क पर मिट्टी मोरम डलवाकर लोगों को अस्थायी राहत दी।

झामुमो कार्यकर्ता मानिक सिंह ने बताया कि विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा इस सड़क का शीघ्र ही पक्कीकरण करवाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए विधायक हमेशा तत्पर रहते हैं और यही वजह है कि आम जनता उनकी सराहना करती है।

सड़क की मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जब हमलोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही थी, तब विधायक ने तुरंत कदम उठाकर रास्ता सुगम बनाया है।

मौके पर झामुमो कार्यकर्ता मानिक सिंह, संजय गुप्ता, सुधीर सिंह, अशोक राउत, नसमुदीन अंसारी, उल्फत अंसारी, उमत अंसारी सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा