
जमशेदपुर:मानगो एन.एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का विधिवत भूमि और खूटी पुजा सम्पन्न हुआ।

दुर्गा पुजा कमिटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आशियाना अनंतारा में कलश स्थापना के दिन से ही प्रत्येक दिन सामूहिक रूप से महिलाओं के द्वारा दुर्गा मां का पाठ किया जाता है पुरे प्रांगण में विद्युत सज्जा की जाती है बच्चे, युवाओं, महिलाओं और बुजर्गो के द्वारा प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।

सोसाइटी में रहने वाले सभी लोग सामूहिक रूप से प्रसाद एवं रात्रि के समय भोजन ग्रहण करते हैं । भूमि एवं खुटी पुजा में मुख्य रूप से विकास सिंह, डॉ. राम कुमार, राजकुमार सिंह,राजकुमार सिंह ,सूरज सिंह,राम कुमार,लक्ष्मी सिंह,भगवान प्रसाद,नागेंद्र प्रसाद,ए के शर्मा,आर के शरण,अमोल महतो,अश्वनी कुमार,सुरेश रजक,रजनीश कुमार,विजय सिंह,अशेष कुमार,ए के सिंह,चंदेश्वर प्रसाद,आर बी मिश्रा,डीएन मिश्रा,सुरेश रजक,तजिंदर सिंह,निशा सिंह,पूनम सिंह,खुशबू सिंह,रेनू सिंह,चंचल,राखी,रश्मि,निहारिका,रेशमा,कविता,डॉली,प्रीति सेनगुप्ता,मनोरमा ,गीता,सुमन, सहित सोसाइटी के गणमान्य लोग शामिल हुए ।






