---Advertisement---

न्यू सिदगोड़ा दुर्गा पूजा कमिटी के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन संपन्न,समाजसेवी विक्रम शर्मा बने संरक्षक

On: July 28, 2024 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: शहर में दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। यहां दुर्गापूजा अपने अलग ही रुप में होता है। मां की मोहक मूरत, पूजा पंडाल और मेला आकर्षण का केंद्र होता है। शहर का प्रसिद्ध न्यू सिदगोड़ा दुर्गा पूजा कमिटी सिनेमा मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूजा कमिटी की एक बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मिति से समाजसेवी विक्रम शर्मा को कमिटी के संरक्षक के रूप में चुना गया।

बैठक में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कमिटी के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत कमिटी गणमान्य लोग शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now